लाइव न्यूज़ :

एनएबी संरक्षण का किसान उत्पादक संगठनों के लिए ऋण गारंटी कोष को सरकार के साथ करार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:35 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की अनुषंगी एनएबी संरक्षण ट्रस्टी प्राइवेट लि. (एनटीपीएल) और केंद्र सरकार ने सोमवार को किसान उत्पादक संगठनों के लिये 1,000 करोड़ रुपये के ऋण गारंटी कोष न्यास को लेकर समझौते (ट्रस्ट डीड) पर हस्ताक्षर किये।

ऋण गारंटी कोष सरकार की देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठनों के गठन और उसे बढ़ाना देने की योजना का हिस्सा है।

नाबार्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘एक हजार करोड़ रुपये का यह कोष किसान उत्पादक संगठनों के लिये कर्ज गारंटी फंड (सीजीएफटीएफपीओ) के अंतर्गत रहेगा और इसका जिम्मा एनएबी संरक्षण ट्रस्टी प्राइवेट लि. संभालेंगी।’’

ऋण गारंटी उपलब्ध कराने के लिये सीजीएफटीएफपीओ कृषि और संबद्ध क्षेत्र में दूसरा न्यास है।

न्यास के जरिये दी जाने वाली कर्ज गारंटी से एफपीओ की साख में वृद्धि होगी। इसके अलावा उत्पादन और उत्पादकता को लागत प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। अंतत: इससे एफपीओ से जुड़े सदस्य किसानों की आय बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?