लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के लिए आपत्तिजनक होने की शिकायत के बाद मिंत्रा ने अपना ‘लोगो’ बदला

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली / मुंबई, 30 जनवरी ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने महिलाओं के लिये अशोभनीय होने की एक शिकायत के बाद अपना लोगो बदल लिया है।

मुंबई की एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि मिंत्रा का लोगो महिलाओं के लिये अशोभनीय है।

इस बारे में जब मिंत्रा से संपर्क किया गया तो कंपनी ने भी इसकी पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि उसकी वेबसाइट, ऐप और पैकेजिंग सामग्री सभी स्थानों पर लोगो को बदला जा रहा है।

यह शिकायत अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल ने पिछले महीने मुंबई पुलिस की साइबर सेल के समक्ष की थी।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) रश्मि करंदीकर ने कहा कि एक शिकायतकर्ता ने इस मामले में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने शिकायत के बाद मिंत्रा के साथ एक बैठक की। कंपनी के अधिकारी बैठक में आये और लोगो बदलने के लिये सहमत हुए। उन्होंने इस बारे में एक ई-मेल भेजा है।’’

अवेस्ता फाउंडेशन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी संस्थापक को बधाई। उन्होंने ऐसा काम किया, जो स्पष्ट रूप से असंभव लग रहा था। आपके समर्थन के लिये धन्यवाद। हम प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। लाखों महिलाओं की चिंताओं को दूर करने और भावनाओं का सम्मान करने के लिये मिंत्रा को सलाम।’’

हालांकि, इस मामले ने नेट प्रयोगकर्ताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने लोगो बदलने के कंपनी के फैसले का स्वागत किया है, जबकि कई लोगों ने कहा कि लोगो में बदलाव की मांगें सनक भरी थीं।

फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी मिंत्रा देश की सबसे बड़ी फैशन ई-रिटेलरों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस