लाइव न्यूज़ :

मायलैब ने संस्कृटेक में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने सोमवार को कहा कि उसने स्टार्टअप संस्कृटेक में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

मायलैब ने एक में कहा कि कंपनी ने नवंबर 2021 से लैब साझेदारों के माध्यम से डॉक्टर कार्यालयों, नर्सिंग होम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, हवाई अड्डों आदि पर पॉइंट ऑफ केयर टेस्टिंग सिस्टम तैनात करने की योजना बनाई है, ताकि मरीजों को परीक्षण के परिणाम तेजी से और कम लागत पर मिल सकें।

मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने कहा, "यह अधिग्रहण हमें भारत में एक दूरदराज के गांव सहित हर जगह प्वाइंट-ऑफ-केयर परीक्षण उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों को और मजबूत करने में सक्षम बनाएगा।"

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल से से जुड़े यह स्थल यानी ‘पॉइंट-ऑफ-केयर’ प्रयोगशाला स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में बदलाव लाने वाली साबित होगी।

हालांकि, कंपनी ने हिस्सेदारी अधिग्रहण के बारे में कोई वित्तीय विवरण साझा नहीं किया।

संस्कृटेक के संस्थापक प्रीतम कुमावत ने कहा, ‘‘हमारे आईओटी-आधारित पीओसी सिस्टम, स्वयं के माध्यम से, हम सस्ते में बुनियादी स्वास्थ्य सेवा तक आसान पहुंच बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। हम माईलैब के साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं ताकि देश भर में पॉइंट-ऑफ-केयर परीक्षण उपलब्ध हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा