लाइव न्यूज़ :

बीते साल रीट्स में म्यूचुअल फंड निवेश छह गुना होकर 3,972 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 31, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी निवेश का उभरता विकल्प रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (रीट्स) निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। म्यूचुअल फंड कंपनियों ने 2020 में रीट्स में 3,972 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो 2019 की तुलना में छह गुना है।

ग्रीन पोर्टफोलियो के सह-संस्थापक दिवम शर्मा ने कहा कि डीएलएफ, ब्रुकफील्ड और गोदरेज जैसे नाम भी रीट्स शुरू करने की प्रक्रिया में है। ऐसे में आगामी वर्षों में रीट्स में म्यूचुअल फंड का आकर्षण और बढ़ेगा।

शर्मा ने कहा कि 2021 के रीट्स में म्यूचुअल फंड के निवेश की दृष्टि से अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के बाद अब चीजें सामान्य होती दिख रही हैं।

रीट्स और इनविट्स भारतीय परिप्रेक्ष्य में निवेश के कमोबेश नए विकल्प हैं, लेकिन ये वैश्विक बाजारों में काफी लोकप्रिय हैं।

रीट्स में वाणिज्यिक रियल एस्टेट संपत्तियों का पोर्टफोलियो होता है। वहीं इनिवट्स में बुनियादी ढांचा परिसंपत्तियां मसलन राजमार्ग और बिजली पारेषण परिसंपत्तियां आती हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार, कोष प्रबंधकों ने 2020 में रीट्स में 3,972 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह 2019 के 670 करोड़ रुपये की तुलना में करीब छह गुना अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या