लाइव न्यूज़ :

मुथूट फाइनेंस के चेयरमैन एमजी जॉर्ज का 71 वर्ष की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च मुथूट फाइनेंस का कारोबार देश भर में फैलाने तथा सबसे बड़ी स्वर्ण ऋण प्रदाता गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बनाने का श्रेय रखने वाले एमजी जॉर्ज मुथूट की शुक्रवार की शाम घर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गयी।

उन्होंने कंपनी के चेयरमैन के रूप में मुथूट फाइनेंस को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने कंपनी के कारोबार का देश भर में और यहां तक ​​कि विशेष रूप से मध्य पूर्व तक विस्तार किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 9.21 बजे पुलिस को घर की चौथी मंजिल से गिरने के बाद एक अस्पताल में एम जी जॉर्ज मुथूट को भर्ती कराये जाने के बारे में सूचना मिली, जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्वी दिल्ली) आरपी मीणा ने कहा, ‘‘मामले की जांच की गयी और बयान दर्ज किये गये। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये गये। उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शनिवार को एम्स में उनका पोस्टमार्टम किया गया। किसी भी तरह की साजिश का संदेह नहीं है। पूछताछ की जा रही है।’’

मुथूट (71) की कंपनी का मुख्यालय भले ही कोच्चि में है, लेकिन वह लंबे समय से राष्ट्रीय राजधानी में ही रह रहे थे।

कंपनी ने मौत के कारण का जिक्र किये बिना शनिवार को शेयर बाजारों को बताया, ‘‘एम जी जॉर्ज मुथूट का अचानक व अप्रत्याशित निधन कंपनी, कर्मचारियों, सभी हितधारकों, परिवार और दोस्तों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कंपनी के सभी निदेशकों और कर्मचारियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति, दुःख और संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?