लाइव न्यूज़ :

विदेशी बाजारों में दाम तेज होने से सरसों, सोयाबीन, सीपीओ में सुधार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर विदेशी बाजारों में भाव में तेजी आने के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला और सीपीओ सहित विभिन्न खाद्यतेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया। मूंगफली सहित बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में तेल-तिलहनों के भाव मजबूत होने से यहां इनके दाम में मजबूती आई। सूत्रों ने कहा, शुल्क घटाने का फायदा किसानों, उपभोक्ताओं को मिलता नहीं दिख रहा, इसका फायदा केवल विदेशी कंपनियों को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि शुल्क कम या ज्यादा करने के बजाय देश में तिलहन उत्पादन बढ़ाना ही एक मुक्कमल रास्ता हो सकता है।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.8 प्रतिशत जबकि शिकागो एक्सचेंज में 0.20 प्रतिशत की तेजी रही।

उन्होंने कहा कि सलोनी में सरसों का भाव 8,900 रुपये से बढ़ाकर 9,150 रुपये क्विन्टल कर दिया गया। इससे सरसों में सुधार है। सरसों की मांग धीरे धीरे बढ़ रही है जो सर्दियों में और बढ़ेगी जबकि इसकी आपूर्ति कम है। यही वजह है कि सलोनी में सरसों दाना के दाम में एक दिन के भीतर लगभग 250 रुपये क्विन्टल की तेजी आई है। अगली फसल में चार से साढ़े चार माह की देर है और सरसों की दिक्कत आगे और बढ़ने ही वाली है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार को सरसों की अगली फसल की खरीद के दौरान सरसों का पांच-दस लाख टन का स्थायी स्टॉक खरीद कर रखना चाहिये क्योंकि सरसों का और कोई विकल्प नहीं है।

मलेशिया एक्सचेंज के तेज होने से सीपीओ और पामोलीन के भाव में भी सुधार आया जबकि मांग बढ़ने से बिनौला के भाव मजबूत हो गये। मूंगफली तेल तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सोयाबीन की आवक कम है क्योंकि किसान नीचे भाव पर इसे बेच नहीं रहे हैं।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,805 - 8,830 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,285 - 6,370 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,300 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,080 - 2,210 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,690 -2,730 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,765 - 2,875 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,380 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,400

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,160 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,950 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,820 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,400 - 5,600, सोयाबीन लूज 5,150 - 5,250 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम