लाइव न्यूज़ :

नेफेड की बिकवाली से सरसों तेल, तिलहन में नरमी, सोयाबीन, बिनौला, पाम तेल में भाव टिके रहे

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर नेफेड की सरसों बिकवाली से बुधवार को स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सरसों 25 रुपये नीचे बोली गई वहीं तेल सरसों में भी 50 रुपये क्विंटल की कमी रही। मलेशिया में हल्की तेजी से पॉम तेल और सोयाबीन के भाव पूर्ववत बोले गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि नेफेड ने करीब 7,000 टन बिना कंडीशन सरसों की 5,602 से 5,651 रुपये क्विंटल के भाव पर बिक्री की है। यही वजह है कि स्थानीय मंडी में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों 25 रुपये घटकर 6,155- 6,205 रुपये और सरसों तेल दादरी का भाव 50 रुपये घटकर 12,200 रुपये क्विंटल रह गया। मूंगफली सीड और तेल में भी क्रमश 25 और 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

सूत्रों ने बताया कि मलेशिया और शिकागो वायदा कारोबार में पॉम तेल और सोयाबीन डीगम का वायदा भाव क्रमश: एक और .1 प्रतिशत पर मामूली ऊंचा बोला गया। ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने से सोयाबीन मिल डिलीवरी दिल्ली, सोयाबीन तेल डीगम (कांडला) पूर्वस्तर पर ही टिके रहे। कच्चा पॉम तेल एक्स कांडला और पामोलिन आरबीडी दिल्ली में भी कोई फेरबदल नहीं रहा। हालांकि, सोयाबीन तिलहन में तेजी का रुख रहा।

जानकार सूत्र बताते हैं कि अर्जेटींना और ब्राजील में मौसम खराब चल रहा है। इन देशों में सोयाबीन की फसल बड़ी मात्रा में होती है जो कि मार्च- अप्रैल तक बाजार में पहुंचती है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,155 - 6,205 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,410- 5,475 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,550 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,120 - 2,180 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,875 -2,025 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,995 - 2,110 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,200 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,710 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,650 रुपये।

पामोलीन आरबीडी, दिल्ली- 11,250 रुपये।

पामोलीन कांडला- 10,400 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,475 - 4,500, लूज में 4,425- 4,485 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,525 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम