लाइव न्यूज़ :

सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन में गिरावट

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर विदेशों में गिरावट के रुख के बीच शनिवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्ववत बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में शुक्रवार को 3.8 प्रतिशत की गिरावट थी जबकि कल रात को शिकॉगो एक्सचेंज पौने (0.75) प्रतिशत कमजोर बंद हुआ था। देश के ज्यादातर बाजार ‘भाई दूज’ के मौके पर शनिवार को बंद थे। हालांकि, दिल्ली में आधे बाजार बंद थे, जबकि बाकी खुले हुए थे।

सूत्रों ने कहा कि पामोलीन तेल के भाव से सोयाबीन रिफाइंड और सूरजमुखी तेल करीब 5-6 रुपये लीटर सस्ता बैठता है और पामोलीन के महंगा होने से इसकी मांग में कमी आई है जिस वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल में गिरावट आई है। इसके अलावा विदेशों में बाजार के टूटने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि सरसों की उपलब्धता और मांग कम होने से सरसों तेल तिलहन के भाव भी हानि का रुख प्रदर्शित करते बंद हुए।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,970 - 8,995 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,050 - 6,135 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,005 - 2,130 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,725 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,760 - 2,870 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,650 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,400 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,200 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,650 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,475 - 5,575, सोयाबीन लूज 5,275 - 5,375 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत