लाइव न्यूज़ :

सरसों, मूंगफली और बिनौला तेल कीमतों में सुधार, सीपीओ व पामोलिन के भाव टूटे

By भाषा | Updated: September 18, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 सितंबर दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को मांग बढ़ने के बीच सरसों दाना, मूंगफली दाना और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा, जबकि बाकी तेल गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मूंगफली के मुकाबले बिनौला तेल के एक बार फिर से सस्ता होने के कारण गुजरात की मांग बढ़ने से बिनौला तेल कीमत में सुधार आया और सामान्य कारोबार के बीच अन्य तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर रहे।

उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग बढ़ने के बीच मंडियों में कम उपलब्धता के कारण सरसों दाना, मूंगफली दाना और मूंगफली तेल (तिलहन फसल) की कीमतों में सुधार आया। इस बीच, देश में सरसों की आवक शुक्रवार को दो लाख बोरी से घटकर शनिवार को एक लाख 65 हजार बोरी रह गई।

बाजार के जानकारों ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में बीजाई के शुरू होने के साथ सरकार को छोटे किसानों के लिए सरसों दाने का इंतजाम करना चाहिए। इस वर्ष किसानों को सरसों के जो दाम मिले हैं उससे पैदावार दोगुना से ज्यादा हो सकती है।

सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्व स्तर पर बने रहे जबकि आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि के बाद विदेशों में भाव टूटने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

आयात शुल्क मूल्य में बढ़ोतरी और विदेशी बाजार टूटने के कारण सीपीओ तथा पामोलिन तेल की कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,725 - 8,775 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,850 - 6,995 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,405 - 2,535 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,670 -2,720 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,755 - 2,865 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,360 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,180 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,900 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,430 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,000 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,980 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार