लाइव न्यूज़ :

मुंबईः एक अक्टूबर से लगेगा झटका, टैक्सी किराया तीन और ऑटोरिक्शा का किराया में दो रुपये की बढ़ोतरी, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 18:10 IST

नया किराया एक अक्टूबर से लागू होगा। डेढ़ किलोमीटर दूरी के लिए काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 25 रुपये की जगह 28 रुपये होगा, जबकि इतनी ही दूरी के लिए ऑटोरिक्शा का किराया 21 रुपये की जगह अब 23 रुपये होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रियों को काली-पीली टैक्सी से सफर पर प्रति किलोमीटर 16.93 रुपये की जगह 18.66 रुपये किराया देना होगा। ऑटोरिक्शा से सफर करने पर प्रति किलोमीटर 14.20 रुपये की जगह 15.33 रुपये किराया देना होगा।एमएमआरटीए ने कहा कि नई दर पेट्रोल और सीएनजी संचालित टैक्सी पर लागू होगी।

मुंबईः मुंबई में एक अक्टूबर से टैक्सी का किराया तीन रुपये और ऑटोरिक्शा का किराया दो रुपये बढ़ जाएगा। यानी मुंबई और मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लोगों को अब काली-पीली टैक्सी से सफर करने पर न्यूनतम किराया 28 रुपये और ऑटोरिक्शा से यात्रा पर न्यूनतम किराया 23 रुपये देना होगा।

सरकार के अधिकारियों ने जानकारी दी। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि नया किराया एक अक्टूबर से लागू होगा। डेढ़ किलोमीटर दूरी के लिए काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया अब 25 रुपये की जगह 28 रुपये होगा, जबकि इतनी ही दूरी के लिए ऑटोरिक्शा का किराया 21 रुपये की जगह अब 23 रुपये होगा।

न्यूनतम डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर यात्रियों को काली-पीली टैक्सी से सफर पर प्रति किलोमीटर 16.93 रुपये की जगह 18.66 रुपये किराया देना होगा। जबकि ऑटोरिक्शा से सफर करने पर प्रति किलोमीटर 14.20 रुपये की जगह 15.33 रुपये किराया देना होगा।

महाराष्ट्र परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई एमएमआरटीए की बैठक में यह फैसला लिया गया, लेकिन इसका ऐलान इसके ब्योरे पर हस्ताक्षर के बाद किया गया। मुंबई महानगर क्षेत्र में 60 हजार टैक्सी और करीब 4.6 लाख ऑटोरिक्शा अभी तक एक मार्च, 2021 को निर्धारित दर के अनुसार किराया ले रहे थे।

एमएमआरटीए ने कहा कि नई दर पेट्रोल और सीएनजी संचालित टैक्सी पर लागू होगी। यह भी कहा गया कि एक मार्च,2021 में सीएनजी गैस की कीमत 49 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा महंगाई और गुजर-बसर खर्च समेत अन्ये खर्चे भी बढ़ चुके हैं।

ब्लू-सिल्वर ‘कूल’ कैब टैक्सी का न्यूनतम दूरी के लिए किराया प्रति किलोमीटर 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है और इसके बाद प्रति किलोमीटर 26.71 रुपये की दर से किराया देना होगा। एमएमआरटीए ने किराया मीटर को फिर से नई दर के अनुरूप समायोजित करने के लिए एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक का समय दिया है।  

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो