लाइव न्यूज़ :

मुंबई टी-1 टर्मिनल बुधवार से पांच घरलू एयरलाइनों की उड़ानों का फिर बनेगा अड्डा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:30 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे (सीएसएमआईए) ने सोमवार को बताया कि पांच घरेलू एयरलाइनें बुधवार से फिर टर्मिनल-1 से अपना परिचालन शुरू करेंगी।

पहले दिन ये विमानन कंपनियां सीएसएमआईए- टी1 से 27 जगहों के लिए 102 उड़ानों का परिचालन करेंगी।

कोविड-19 महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए उड़ानों को गत मार्च में निलंबित किए जाने के बाद से टर्मिनल-1 से उड़ाने बंद हैं। 25 मई को उड़ाने फिर शुरू होने के बाद भी इस टर्मिनल को चालू नहीं किया गया था और सभी घरेलू और विदेशी उड़ने टर्मिनल-2 से परिचालित की जा रही थीं।

सीएसएमआईए के बयान में कहा गया है कि टर्मिनल-1 के चालू होने से इस हवाई अड्डे से कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम की दृष्टि से यात्रियों के बीच सुरक्षित फासला बनाए रखने, उनके सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने तथा बिना अड़चन के यात्रा में मिदद मिलेगी।

बयान के मुताबिक गोएयर, स्टार एयर, एयर एशिया और ट्रूजेट की सभी घरेलू उड़ानें टर्मिनल-1 से परिचालित की जाएंगी। इंडिगो की 6ई 5500-6ई 5900 श्रृंखला की उड़ानें भी टर्मिनल-1 से उड़ेंगी। इस एयरलाइन की बाकी उड़ानें टर्मिनल-2 से परिचालित की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस