Gas Crisis: भारत में एलपीजी संकट, मुंबई, दिल्ली में होटल -रेस्टोरेंट पर संकट?, महानगर में लंबी कतार, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2026 13:58 IST2026-03-10T13:54:28+5:302026-03-10T13:58:00+5:30

LPG Crisis Hits India Gas Crisis: रेस्तरां, होटलों और अन्य उद्योगों को एलपीजी आपूर्ति से संबंधित मांगों की समीक्षा के लिए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई गई है।

Mumbai Gas Crisis LPG Crisis Hits India Video Shows Passengers Standing Long Queues Kolkata's Tollygunge Auto Stand Supply Cut Beyond 25% Could Be Catastrophic | Gas Crisis: भारत में एलपीजी संकट, मुंबई, दिल्ली में होटल -रेस्टोरेंट पर संकट?, महानगर में लंबी कतार, वीडियो

LPG Crisis Hits India Gas Crisis

HighlightsLPG Crisis Hits India Gas Crisis: वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अचानक पूरी तरह बंद हो गई है।LPG Crisis Hits India Gas Crisis: बैंगलोर होटल एसोसिएशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। LPG Crisis Hits India Gas Crisis: एलपीजी की भारी कमी के कारण आज मुंबई के 20 प्रतिशत होटल बंद रहे।

नई दिल्ली/मुंबईः वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की अचानक किल्लत होने से होटल और रेस्तरां उद्योग में चिंता बढ़ने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने आपूर्ति से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है। मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रेस्तरां, होटलों और अन्य उद्योगों को एलपीजी आपूर्ति से संबंधित मांगों की समीक्षा के लिए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई गई है। बेंगलुरु में होटल और रेस्तरां 10 मार्च से प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अचानक पूरी तरह बंद हो गई है।

बैंगलोर होटल एसोसिएशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंबई महानगर क्षेत्र में स्थित कई प्रतिष्ठानों का प्रतिनिधित्व करने वाले इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (AHAR) ने शहर के आतिथ्य क्षेत्र को खतरे में डालने वाले ऊर्जा संकट को लेकर केंद्र सरकार से तत्काल अपील की है। यह अपील ऐसे समय में आई है जब एलपीजी की भारी कमी के कारण आज मुंबई के 20 प्रतिशत होटल बंद रहे।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को लिखे एक औपचारिक पत्र में, AHAR के अध्यक्ष विजय के. शेट्टी ने पाइपलाइन प्राकृतिक गैस (PNG) की संभावित कटौती पर गहरी चिंता व्यक्त की। एसोसिएशन ने बताया कि उद्योग आपूर्ति में मामूली कमी को तो सहन कर सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार की पूर्ण रुकावट विनाशकारी होगी, जिससे व्यवसाय और उन पर निर्भर लाखों श्रमिक दोनों प्रभावित होंगे।

कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में ऑटो-रिक्शा के लिए यात्रियों की लंबी कतार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उपयोगकर्ता इस स्थिति को एलपीजी आपूर्ति में व्यवधान से जोड़ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि ईंधन की कमी के कारण कई एलपीजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा सड़कों से गायब हैं, जिसके चलते यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।

वायरल वीडियो में दिखी यात्रियों की लंबी कतार वायरल वीडियो में कोलकाता के टॉलीगंज स्थित एक ऑटो-रिक्शा स्टैंड पर दर्जनों यात्री लंबी कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में यात्री धैर्यपूर्वक इंतजार करते नजर आ रहे हैं, जबकि स्टैंड पर केवल एक ही ऑटो-रिक्शा दिखाई दे रहा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को निवेशकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की घरेलू आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वित्तीय बाजारों में बढ़ी अस्थिरता के बीच उन्होंने यह बात कही।

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण आयातित गैस आपूर्ति बाधित होने के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के आवंटन की प्राथमिकता सूची संशोधित कर दी है। नई व्यवस्था में एलपीजी उत्पादन को सीएनजी और पाइप से मिलने वाली रसोई गैस के साथ शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यातकों के लिए बीमा समर्थन योजना लाने पर विचार: गोयल

सरकार की तरफ से जारी गजट अधिसूचना के मुताबिक, इन क्षेत्रों की जरूरतें पहले पूरी की जाएंगी और उसके बाद ही अन्य क्षेत्रों को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यातकों को मदद देने के लिए सरकार बीमा समर्थन जैसी नई योजनाएं शुरू करने की संभावना तलाश रही है। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में निर्यात ऋण गारंटी देने वाली इकाई ईसीजीसी और अन्य विभागों के साथ परामर्श किया जा रहा है।

श्रीलंका ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आठ प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में आई तेजी के बीच श्रीलंका ने सोमवार आधी रात से खुदरा ईंधन कीमतों में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पेट्रोल एवं डीजल की खुदरा कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चार साल में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई हैं।

Web Title: Mumbai Gas Crisis LPG Crisis Hits India Video Shows Passengers Standing Long Queues Kolkata's Tollygunge Auto Stand Supply Cut Beyond 25% Could Be Catastrophic

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे