लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डे ने 22 शहरों को कोविशील्ड टीके की 2.72 लाख खुराकों की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी मुंबई हवाईअड्डे ने बुधवार को कहा कि वह 22 शहरों के लिये कोविशील्ड टीके की करीब 2.72 लाख खुराकों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।

मुंबई हवाईअड्डे ने इससे पहले दिन में गोएयर की गोवा की दिन की पहली उड़ान के साथ टीके को भेजना शुरू किया।

इससे एक दिन पहले देश के 13 शहरों को पुणे से कोविशील्ड टीके की 56 लाख से अधिक खुराकें भेजी गयीं। देश भर में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है।

हवाईअड्डे ने एक बयान में कहा कि इस गौरवशाली पल के तहत छत्रपति शिवाजी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा 227 बक्से वितरित कर रहा है, जिनमें कोरोना के टीके की करीब 2,72,400 खुराकें हैं।

बयान में कहा गया कि ये खुराकें स्पाइसजेट, इंडिगो, गोएयर और विस्तार की उड़ानों से जा रही हैं। इन्हें गोवा, बागडोगरा, राजकोट, रांची, इंफाल, अगरतला, कोच्चि, भोपाल, कानपुर, जम्मू, श्रीनगर, लखनऊ, चंडीगढ़, गोरखपुर, रायपुर, देहरादून, वाराणसी, इंदौर, त्रिवेंद्रम और जबलपुर में पहुंचाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार