लाइव न्यूज़ :

तूफान की चेतावनी के कारण मुंबई हवाईअड्डा रात आठ बजे तक बंद

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) ने सभी सेवाएं चक्रवात ‘ताउते’ की चेतावनी के मद्देनजर अब रात आठ बजे तक निलंबित रखने की घोषणा की है। इससे पहले, शाम छह बजे तक सेवाएं निलंबित रखने की सूचना दी गयी थी।

यह दिन में तीसरी बार है जब निजी हवाईअड्डा परिचालक ने सेवाएं निलंबित रखने की अवधि बढ़ायी है। उसने शुरू में पूर्वाह्न 11 बजे से तीन घंटे के लिये सेवाएं बंद करने की घोषणा की गयी थी। बाद में उसे बढ़ाकर शाम छह बजे तक किया गया।

सीएसएमआईए ने अपने ताजा बयान में कहा, ‘‘चक्रवात को देखते हुए मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन 17 मई को स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे तक बंद रहेगा।’’

मुंबई हवाईअड्डा देश में दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा मांग फिलहाल कम है और यहां से फिलहाल रोजाना करीब 250 उड़ानों का परिचालन होता है।

इस बीच, मुंबई आ रही इंडियो और स्पाइसजेट की तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

सीएसएमआईए ने कहा कि शहर आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया, जबकि स्पाइसजेट की एक उड़ान को सूरत की ओर मोड़ा गया। बयान के मुताबिक इसके अलावा इंडिगो की एक उड़ान को वापस लखनऊ भेजा गया।

अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाके पर असर पड़ा है। इस तूफान के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?