लाइव न्यूज़ :

मल्टीप्लेक्स परिचालकों ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की, सिनेमाघरों को फिर से खोलने की मांग

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर मल्टीप्लेक्स परिचालकों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर शहर में सिनेमा हॉल को फिर से खोलने में हस्तक्षेप करने की मांग की।

पीवीआर के अध्यक्ष अजय बिजली के नेतृत्व में परिचालकों ने ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के 'येलो अलर्ट' को लागू करते हुए दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद करने के सरकार के फैसले के बाद उद्योग पर हुए प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

इसने अनिश्चितता के कारण ‘जर्सी’ जैसी बड़ी फिल्म के रिलीज को रद्द कर दिया गया है।

मंगलवार को, कोविड ​​​​-19 मामलों में वृद्धि के बीच, दिल्ली सरकार ने 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर और जिम को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया था और दुकानों और सार्वजनिक परिवहन के कामकाज पर विभिन्न प्रतिबंध लगा दिए थे।

बिजली ने कहा, "हम इन कठिन समय में सरकार के समक्ष की चुनौतियों को समझ रहे हैं। हालांकि, सिनेमाघरों को बंद करने के बजाय, हम दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों में प्रवेश करने के लिए 'दोहरे टीकाकरण की आवश्यकता' की शर्त लगाने पर विचार करने का आग्रह करेंगे, जैसा कि कुछ अन्य राज्यों में हो रहा है।

उन्होंने कहा, "वैकल्पिक रूप से, सिनेमाघरों में बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत की सीमा को फिर से लागू किया जा सकता है।"

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के अनुसार सिसोदिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि इस मामले को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टास्क फोर्स और अन्य सरकारी अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

एमएआई 11 सिनेमा श्रृंखलाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो देश भर में 500 से अधिक मल्टीप्लेक्स का संचालन करती है। इसमें लगभग 2,000 से अधिक स्क्रीन हैं। यह भारत के मल्टीप्लेक्स उद्योग के लगभग 80 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस