लाइव न्यूज़ :

मल्टीप्लेक्स कंपनियों ने कहा, कुछ ‘शर्तों’ के साथ सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर मल्टीप्लेक्स कंपनियों ने दिल्ली सरकार से कोविड-19 की वजह से सिनेमाघरों को बंद करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। मल्टीप्लेक्स परिचालकों का कहना है कि सिनेमाघरों को कुछ शर्तों मसलन प्रवेश के लिए दोनों टीकों की अनिवार्यता और सिर्फ 50 प्रतिशत सीटों की बुकिंग की अनुमति के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से ‘येलो’ अलर्ट की घोषणा की, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों और जिम बंद रहेंगे, जबकि गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ‘सम-विषम’ फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगी तथा शहर में मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ परिचालित होंगी।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने कहा है कि इस फैसले से भारतीय फिल्म उद्योग को बड़ा नुकसान होगा। एमएआई ने कहा कि सिनेमाधरों को बंद करने के बजाय दिल्ली सरकार महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की तरह प्रवेश के लिए दोनों टीकों की अनिवार्यता को लागू कर सकती है। इसके अलावा सीटों की बुकिंग को भी 50 प्रतिशत तक सीमित किया जा सकता है।

एमएआई के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा कि सरकार को भारतीय फिल्म उद्योग के विशिष्ट सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मूल्य के मद्देनजर अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

दिल्ली के व्यापारियों, जिम और स्पा मालिकों ने भी इस फैसले पर नाखुशी जताई है।

जिम मालिकों का कहना है कि यह फैसला उनके लिए मौत का वॉरंट है। फिटनेस उद्योग महामारी की शुरुआत के बाद से ही अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

दिल्ली जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली का फिटनेस उद्योग पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम मालिक पहले ही किराये, बिजली शुल्क, पानी शुल्क आदि की वजह से कर्ज के बोझ में दबे हैं। यह फैसला जिम मालिकों के लिए ‘मौत का वॉरंट’ है।

ग्रेटर कैलाश-दो में आनंदम स्पा के निशांत खरबंदा ने इसी तरह की चिंता जताते हुए कहा कि जब सैलून खुले हैं, ऐसे में स्पा को पूरी तरह बंद करने का कोई औचित्य नहीं है।

दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष और सदर बाजार के व्यापारी देवराज बवेजा ने कहा कि व्यापारी पहले ही कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के प्रभाव से उबर नहीं पाए हैं। बवेजा ने कहा कि नए अंकुशों से व्यापारी बुरी तरह प्रभावित होंगे क्योंकि सम-विषम व्यवस्था की वजह से कारोबारी दिवस घटेंगे। उन्होंने कहा कि पहले जहां दुकानें सप्ताह में छह दिन खुल रही थीं वहीं अब ये सिर्फ तीन दिन खुलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख