लाइव न्यूज़ :

साइबर सुरक्षा के लिए बहुआयामी समाधान की जरूरत, प्रौद्योगिकी कंपनियों की खास भूमिका: माइक्रोसॉफ्ट

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर वैश्विक चुनौतियों के लिए बहुआयामी समाधान की जरूरत है, जिसमें प्रोद्योगिकी कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सुरक्षा पेशेवरों के एक बड़े दल को तैनात करने और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को लागू करना महत्वपूर्ण है।

स्मिथ ने कहा कि हाल में फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका जैसी घटनाएं एक निर्णायक मोड़ की तरह हैं, जिससे पता चलता है कि लोग अब तकनीक के बारे में अधिक व्यापक रूप से सोचते हैं।

उन्होंने रायसीना डायलॉग के दौरान कहा, ‘‘यह (साइबर सुरक्षा) बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है... मुझे लगता है कि साइबर सुरक्षा के हालिया हमलों ने इसे और भी स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है। मुझे लगता है कि समाधान को बहुआयामी होना चाहिए... (एक प्रौद्योगिकी कंपनी के रूप में) हमें पूछना होगा कि खुद हम अपनी प्रथाओं को कैसे बदल सकते हैं, कैसे हम अपने सॉफ्टवेयर और अपनी सेवाओं को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं और दुनिया भर के ग्राहकों की मदद के लिए हम और क्या कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि क्लाउड पर रनिंग समाधान पहले से अधिक सुरक्षित हैं, क्योंकि अब डेटा और हमलों पर नजर रखना आसान है और इसे अपग्रेड किया जा सकता है।

स्मिथ ने कहा, ‘‘हमारे पास साइबर सुरक्षा पेशेवरों की कमी है। मुझे लगता है कि हमें अधिक साइबर सुरक्षा पेशेवरों को तैयार करने के प्रशिक्षण तेज करने के लिए एक वैश्विक पहल की जरूरत है... मुझे लगता है कि दुनिया भर की सरकारों के लिए ऐसा करना महत्वपूर्ण होगा।’’

उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा की सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करना भी बेहद जरूरी है।

स्मिथ, जिन्होंने कैरोल एनी ब्राउन के साथ ‘‘टूल्स एंड वेपन्स: द प्रॉमिस एंड द पेरल ऑफ द डिजिटल एज’’ नामक किताब लिखी है, ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए नियमन की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?