लाइव न्यूज़ :

Share Market: मुक्का प्रोटीन्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 51 प्रतिशत चढ़ा, लिस्टिंग में निवेश करने वाले हुए हैप्पी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2024 18:16 IST

Share Market: मछली का तेल और संबद्ध उत्पादों के विनिर्माण एवं विपणन से जुड़ी कंपनी मुक्का प्रोटीन्स का शेयर बृहस्पतिवार को सूचीबद्धता के दिन निर्गम मूल्य के मुकाबले 51 प्रतिशत की बढ़त लेने में सफल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमुक्का प्रोटीन्स के शेयर गुरुवार को लिस्टिंग के दिन 51 फीसदी की बढ़त लेने में सफल रहाबीएसई पर मुक्का प्रोटीन्स ने 57.14 फीसद की बढ़त के साथ 44 रुपये के भाव पर कारोबार कीShare Market: बाद में यह थोड़ा नरम पड़कर 42.26 रुपये पर आ गया

Share Market: मछली का तेल और संबद्ध उत्पादों के उत्पादन एवं मार्केटिंग से जुड़ी कंपनी मुक्का प्रोटीन्स का शेयर गुरुवार को लिस्टिंग के दिन निर्गम मूल्य के मुकाबले 51 फीसदी की बढ़त लेने में सफल रहा है। बीएसई पर मुक्का प्रोटीन्स ने 57.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44 रुपये के भाव पर कारोबार की शुरुआत की। 

हालांकि, बाद में यह थोड़ा नरम पड़कर 42.26 रुपये पर आ गया, जो 28 रुपये के निर्गम मूल्य से 50.92 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर भी कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 42.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। 

बाद में यह 42.25 रुपये के भाव तक पहुंच गया जो 50.89 प्रतिशत का उछाल है। इस तरह शेयर बाजार में सूचीबद्धता के दिन कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,267.80 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के अंतिम दिन मुक्का प्रोटीन्स को 136.89 गुना अभिदान मिला था। 

करीब 224 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 26-28 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। मुक्का प्रोटीन्स भारत के मछली प्रोटीन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। कंपनी अपने उत्पादों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वितरित करती है। मुक्का प्रोटीन्स की कुल बाजार पूंजी 1,268 करोड़ रुपए है। ये भी बताते चले कि जब से लिस्टिंग हुई है, तब से इसके शेयर में निवेश करने वालों का रुझान काफी ज्यादा और अच्छा रहा है। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?