मुकेश अंबानी चीनी फास्ट फैशन ब्रांड 'शीन' को नए सिरे से लॉन्च करने की तैयारी में, भारत सरकार ने किया था बैन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2024 15:32 IST2024-07-05T15:31:20+5:302024-07-05T15:32:18+5:30

शीन को भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के बाद चीनी ऐप्स पर व्यापक कार्रवाई के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब चार साल बाद इ,की वापसी हो रही है। चीनी फास्ट फैशन ब्रांड शीन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय था।

Mukesh Ambani preparing to relaunch Chinese fast fashion brand 'Shein' which was banned by Indian government | मुकेश अंबानी चीनी फास्ट फैशन ब्रांड 'शीन' को नए सिरे से लॉन्च करने की तैयारी में, भारत सरकार ने किया था बैन

मुकेश अंबानी (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में फिर से लॉन्च होने वाला है चीनी फास्ट फैशन ब्रांड शीनचीनी ऐप्स पर व्यापक कार्रवाई के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया थाचीनी फास्ट फैशन ब्रांड शीन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय था

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल वेंचर्स आने वाले हफ्तों में चीनी फास्ट फैशन ब्रांड शीन लॉन्च करने की तैयारी में है। नए सिरे से लॉन्चिंग के बाद उत्पाद रिलायंस के ऐप और उसके स्टोर दोनों पर उपलब्ध होंगे। अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कथित तौर पर पिछले साल शीन के साथ साझेदारी की थी।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारत में शीन के संचालन का नेतृत्व करने के लिए मेटा के पूर्व निदेशक मनीष चोपड़ा को नियुक्त कर सकती है। यह साझेदारी रिलायंस रिटेल के कई हालिया सौदों में से एक है, जिसने भारत में कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांड पेश किए हैं। इसमें अमेरिकी आभूषण निर्माता टिफ़नी एंड कंपनी और ब्रिटिश ऑनलाइन रिटेलर एएसओएस शामिल हैं।

शीन को भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के बाद चीनी ऐप्स पर व्यापक कार्रवाई के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब चार साल बाद इ,की वापसी हो रही है। चीनी फास्ट फैशन ब्रांड शीन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय था।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस रिटेल भारत में परिचालन का पूरी तरह से मालिक होगा और शीन को मुनाफे के हिस्से के आधार पर लाइसेंस शुल्क मिलेगा। सभी संवेदनशील और आवश्यक डेटा भारत में संग्रहीत किया जाएगा, शीन की उस तक कोई पहुंच नहीं होगी।

लॉन्च होने के बाद, शीन भारत के तेजी से बढ़ते 10 अरब डॉलर के फास्ट फैशन बाजार में वॉलमार्ट समर्थित मिंत्रा और टाटा के स्वामित्व वाले वेस्टसाइड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। इस बाजार के  वित्त वर्ष 2031 तक 50 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है।

अक्टूबर 2008 में चीन के नानजिंग में उद्यमी क्रिस जू द्वारा शीन की स्थापना की गई थी। शीन 2022 तक दुनिया का सबसे बड़ा फैशन रिटेलर बन गया। कंपनी का मुख्यालय वर्तमान में सिंगापुर में है। यह अपेक्षाकृत सस्ते परिधान बेचने के लिए मशहूर है। 2022 में, कंपनी ने नियामक, अंतर्राष्ट्रीय विस्तार और वित्तीय कारणों से अपने मुख्यालय को पूरी तरह से चीन से सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया। 2022 में, शीन ने 24 बिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व अर्जित किया। अप्रैल 2022 में एक फंडिंग राउंड के बाद शीन का मूल्य 100 बिलियन डॉलर आंका गया था।

Web Title: Mukesh Ambani preparing to relaunch Chinese fast fashion brand 'Shein' which was banned by Indian government

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे