लाइव न्यूज़ :

मुहूर्त कारोबार: सेंसेक्स, निफ्टी की सकारात्मक शुरुआत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 18:44 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर हिंदू संवत वर्ष 2078 की शुरुआत के पहले दिन बृहस्पतिवार को विशेष मुहूर्त सत्र के शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 359 अंक बढ़कर 60,131 पर पहुंच गया।

मुहूर्त कारोबार के पहले कुछ मिनटों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 358.92 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,130.84 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 108.50 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 17,937.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में ऑटो, उपभोक्ता टिकाऊ सामान, बैंक, तेल और गैस की अगुवाई में सभी सेक्टर के सूचकांक हरे निशान में थे।

कारोबारियों ने कहा कि संवत 2078 के पहले सत्र में निवेशकों ने अपने खाते खोले और खरीदारी में तेजी आई। इस दौरान सेंसेक्स के सभी शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

एमएंडएम में सबसे अधिक 2.76 प्रतिशत की तेजी हुई, जबकि आईटीसी, कोटक बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?