लाइव न्यूज़ :

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 3.68 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: March 3, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के 597 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को पहले दिन ही 3.68 गुना अभिदान मिल गया। खुदरा निवेशकों ने आईपीओ को लेकर काफी उत्साह दिखाया है।

शेयर बाजारों पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक आईपीओ के तहत 2.67 करोड़ इक्विटी शेयरों की बोलियां मिलीं। निर्गम का आकार 72.6 लाख इक्विटी शेयर का है। इस तरह पहले दिन ही आईपीओ को 3.68 गुना अभिदान मिल गया।

आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित खंड को 6.93 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 1.02 गुना अभिदान मिला। हालांकि, पात्र संस्थागत खरीदारों ने कोई बोली नहीं लगाई।

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 179 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईपीओ के तहत 123.52 करोड़ रुपये के 21,48,149 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 473 करोड़ रुपये की 82,24,270 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश होगी।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 574-575 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार