लाइव न्यूज़ :

सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एमटी स्वर्ण कृष्ण ने रचा इतिहास, मंडाविया ने दिखाई हरी झंडी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय नौवहन निगम के एक जहाज को हरी झंडी दिखाई, जिसमें चालक दल (क्रू) में सिर्फ महिलाएं हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी।

बंदरगाह, नौवहन एवं जलयान मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मंत्री ने भारतीय नौवहन निगम के जहाज एमटी स्वर्ण कृष्ण को शनिवार को आभासी माध्यम से हरी झंडी दिखाई। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आम तौर पर पुरुष-प्रधान माने जाने वाले समुद्री क्षेत्र में रूढ़ियों को तोड़ने का प्रयास है।

बयान में कहा गया कि यह विश्व समुद्री इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एक जहाज को रवाना किया जा रहा है।

मंडाविया ने इस मौके पर उन महिला समुद्री यात्रियों के योगदान और बलिदान को स्वीकार किया, जिन्होंने वैश्विक समुद्री समुदाय में भारत के दूत के रूप में काम किया और देश को गौरवान्वित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndiGo Cancellation Chaos: 10 दिन में इंडिगो की 4,000 से ज़्यादा उड़ानें रद्द, 1000 करोड़ रुपये का नुकसान?, दिल्ली बाजार संगठनों का दावा-25 प्रतिशत की गिरावट?

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारभारी बारिश से फसल नुकसान, 53821 किसान को मिलेंगे 116 करोड़ रुपये, हरियाणा में किसान पर पैसों की बरसात?

कारोबारहरियाणा में शहरी विकास कार्यों को मिलेगी गति, ईडीसी फंड से 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी

कारोबारहरियाणा सरकारः 6.81 लाख किसानों-गरीब मजदूरों को मिलेगा 2,266 करोड़ रुपये की ब्याज माफी का लाभ