सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एमटी स्वर्ण कृष्ण ने रचा इतिहास, मंडाविया ने दिखाई हरी झंडी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:52 IST2021-03-07T20:52:00+5:302021-03-07T20:52:00+5:30

MT Swarna Krishna created history by all women officers, Mandavia flags | सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एमटी स्वर्ण कृष्ण ने रचा इतिहास, मंडाविया ने दिखाई हरी झंडी

सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एमटी स्वर्ण कृष्ण ने रचा इतिहास, मंडाविया ने दिखाई हरी झंडी

नयी दिल्ली, सात मार्च केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय नौवहन निगम के एक जहाज को हरी झंडी दिखाई, जिसमें चालक दल (क्रू) में सिर्फ महिलाएं हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी।

बंदरगाह, नौवहन एवं जलयान मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मंत्री ने भारतीय नौवहन निगम के जहाज एमटी स्वर्ण कृष्ण को शनिवार को आभासी माध्यम से हरी झंडी दिखाई। यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आम तौर पर पुरुष-प्रधान माने जाने वाले समुद्री क्षेत्र में रूढ़ियों को तोड़ने का प्रयास है।

बयान में कहा गया कि यह विश्व समुद्री इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सभी महिला अधिकारियों द्वारा संचालित एक जहाज को रवाना किया जा रहा है।

मंडाविया ने इस मौके पर उन महिला समुद्री यात्रियों के योगदान और बलिदान को स्वीकार किया, जिन्होंने वैश्विक समुद्री समुदाय में भारत के दूत के रूप में काम किया और देश को गौरवान्वित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MT Swarna Krishna created history by all women officers, Mandavia flags

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे