मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 12:37 IST2021-11-11T12:37:36+5:302021-11-11T12:37:36+5:30

MSRTC employees' strike continues despite Chief Minister's appeal | मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अपील के बावजूद बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारी निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

ठाकरे ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के प्रयास में सहयोग करने की भी अपील की है।

एक अधिकारी ने बताया कि एमएसआरटीसी के सभी 250 बस डिपो लगातार दूसरे दिन बंद रहे।

राज्य भर में लाखों यात्रियों को परिवहन की समस्या का कोई समाधान नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

900 से अधिक कर्मचारियों के निलंबन के बावजूद, कई एमएसआरटीसी कर्मचारी अपनी मांग को लेकर अब भी हड़ताल जारी रखने पर अड़े हैं।

एमएसआरटीसी के अधिकारियों और कर्मचारी संघ के सूत्रों के अनुसार, हड़ताल के मुद्दे के हल के लिए अब तक, बृहस्पतिवार को सरकारी अधिकारियों के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है।

कर्मचारियों का एक वर्ग दिन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मिलने वाला है।

एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज भी स्थिति वैसी ही है। राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MSRTC employees' strike continues despite Chief Minister's appeal

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे