लाइव न्यूज़ :

पेराई वाले नारियल के एमएसपी में 375 रुपये, नारियल गोला में 300 रुपये क्विन्टल की वृद्धि

By भाषा | Updated: January 27, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी सरकार ने बुधवार को पेराई वाले नारियल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 375 रुपये प्रति क्विंटल और नारियल गोला गरी के एमएसपी में 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने वर्ष 2021 सत्र के लिए नारियल गरी के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को अपनी मंजूरी दे दी है।

उचित औसत गुणवत्ता (एफएक्यू) के पेराई वाले नारियल (मिलिंग कोपरा) के एमएसपी को 2020 सत्र के 9,960 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 10,335 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि नारियल गरी गोला के लिए एमएसपी को पिछले साल के 10,300 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 10,600 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। ।

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पेराई लायक नारियल का एमएसपी, उत्पादन लागत की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक है, जबकि बाल कोपरा का समर्थन मूल्य 55 प्रतिशत अधिक है।

भारत विश्व में नारियल गरी के उत्पादन और उत्पादकता में नंबर एक स्थान पर है। यह मुख्य रूप से 12 तटीय राज्यों में उगाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार