लाइव न्यूज़ :

एमएसएन लैब्स ने कोविड-19 उपचार के लिये फैवीपीरावीर टैबलेट पेश की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली,28 अप्रैल एमएसएन लैबोरेटरीज ने बुधवार को कहा कि उसने हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिये 800 एमजी क्षमता में ‘एंटी वायरल’ दवा फैवीपीरावीर’ का जेनेरिक संस्करण पेश किया है।

एमएसएन लैबोरेटरीज ने एक बयान में कहा कि कंपनी की यह दवा फैवीलो 800 एमजी ब्रांड नाम से बेची जाएगी। इसकी कीमत 144 रुपये प्रति टैबलेट होगी और सभी दवा की दुकानों में उपलब्ध होगी।

एमएसएन समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एमएसएन रेड्डी ने कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस पर अंकुश लगाने के लिये सस्ता इलाज का विकल्प समय की जरूरत है। हमें भरोसा है कि हमारा उत्पाद फैवीलो 800 से कोविड संकट से पार पाने में देश के प्रयासों को मदद मिलेगी।’’

बयान के अनुसार कंपनी ने 200 एमजी और 400 एमजी में यह दवा अगस्त 2020 में पेश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?