लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई संगठन की कच्चे माल के बढ़ते दाम को लेकर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के संघों की प्रमुख संस्था एआईसीए ने बुधवार को इस्पात, लौह अयस्क, एल्यूमीनियम, तांबा, प्लास्टिक और कागज जैसे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।

कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित एमएसएमई उद्योग ने हाल ही में आल इंडिया काउंसिल आफ एसोसियेसन आफ एमएसएमई (एआईसीए) का गठन किया है। इस परिषद में 170 के करीब उद्योग संघों ने हाथ मिलाया है।

प्रधानमंत्री को भेजे एक ज्ञापन में एआईसीए ने इस्पात, लौह अयस्क, एल्यूमीनियम, तांबा, प्लास्टिक्स, पीवीसी, कागज और रसायन जैसे कच्चे माल के दाम में भारी वृद्धि के चलते कार्यशील पूंजी में कमी और औद्योगिक इकाइयों के समक्ष खड़ी चुनौती का जिक्र किया है।

एआईसीए ने कहा है, ‘‘हमारा मानना है कि मौजूदा उतार चढ़ाव स्थिति का स्वरूप अस्थाई है। लेकिन यह एमएसएमई क्षेत्र के लिये स्थायी नुकसान का कारण बन सकती है। लॉकडाउन के दौरान मांग में कमी के बावजूद दाम बढ़ रहे हैं। खासतौर से इस्पात, लौह पिंड उद्योग 10 से 20 गुणा अधिक मुनाफा घोषित कर रहे हैं जबकि एमएसएमई उद्योग बंदी की कगार पर है। संगठन ने मौजूद संकट की स्थिति से निकलने के लिये आठ बिंदुओं का सुझाव दिया है। इसमें कुछ अवधि के लिये दाम बढ़ने से बचाव के उपाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को जुर्माने अथवा काली सूची में डालने की कार्रवाई किये बिना एमएसएमई से आर्डर निरस्त होने को स्वीकार करने और एमएसएमई के लिये रियायती दाम पर कोट तय किये जाने जैसे उपाय शामिल हैं।

इसके साथ ही संगठन ने लागत और गुणवत्ता आवश्यकताओं के अनुरूप सभी इस्पात सामग्री के शून्य शुल्क पर आयात की अनुमति दिये जाने साथ ही डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगाने का भी सुझाव दिया है। इसके साथ ही लौह अयस्क और इस्पात उत्पादों के निर्यात पर रोक लगाने को कहा गया है।

संगठन ने कहा है कि सरकारी अनुबंध के तहत सार्वजनिक उपक्रमों को आपूर्ति करने वाले एमएसएमई को नई बोली के साथ मूल्य संशोधित करने की अनुमति दी जानी चाहिये। वहीं अंतिम रूप से स्वीकार हो चुकी सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों की आपूर्ति के मामले में उन्हें वृद्धि अनुबंध का इस्तेमाल करने और फिर से दाम बताने की अनुमति दी जानी चाहिये।

संगठन ने भेजे गये ज्ञापन में कहा है कि यदि एमएसएमई इसी तरह से कच्चे माल का दाम बढ़ने के कारण संकट में पड़ते चले गये तो उद्यमशीलता हतोत्साहित होगी और अंतत: इससे आत्मनिर्भर भारत के सरकार का लक्ष्य असफल साबित होगा।

संगठन की मुख्य टीम में कोयम्बटूर डिस्ट्रिक्ट स्माल इंडस्ट्रीज एसोसियेसन, सदर्न इंडिया इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसियेसन और लुधियाणा हैंड टूल्स एसोसियेसन के अध्यक्ष शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम