लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई इंजीनियरिंग निर्यातकों की इस्पात की बढ़ती कीमतों पर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

By भाषा | Updated: June 6, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून सूक्ष्म, लघु एवं मझोले (एमएसएमई) क्षेत्र के इंजीनियरिंग निर्यातकों ने इस्पात की बढ़ती कीमतों के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की है। इन निर्यातकों का कहना है कि उद्योग को अलॉय और अन्य सामान उचित मूल्य पर चाहिए जिससे वैश्विक बाजारों में मूल्यवर्धित उत्पादों की निर्यात प़्रतिस्पर्धा को कायम रखा जा सके।

लुधियाना हैंड टूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि कई प्रतिद्वंद्वी देश विशेषरूप से चीन आदि विनिर्माण इकाइयों को इस्पात और अन्य सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराकर समर्थन देते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत धीरे-धीरे मूल्य वर्धित उत्पाद खंड में चीन से अपना बाजार गंवा रहा है। निर्यात में हालिया वृद्धि की वजह धातु और अन्य जिंसों की कीमतों में बढ़ोतरी है।

उन्होंने कहा कि तैयार इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में भारी गिरावट देखने को मिली है।

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में रल्हन ने कहा कि एमएसएमई उद्योग को इस्पात उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे मूल्यवर्धित उत्पादों की निर्यात प्रतिस्पर्धा को कायम रखा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?