लाइव न्यूज़ :

मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी की शेयर बाजार में धमाकेधार शुरुआत, सूचीबद्धता पर 74 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 12:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर निजी क्षेत्र की कंपनी मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी की शेयर बाजार में सूचीबद्धता के बाद धमाकेदार शुरुआत हुई है। कंपनी के शेयर सूचीबद्धता के साथ ही 288 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 74 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 500 रुपये के आसपास कारोबार करते दिखे।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के साथ ही कंपनी का शेयर 501 रुपये पर खुला। यह इसके इश्यू मूल्य के मुकाबले 73.95 प्रतिशत ऊपर था। कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही कंपनी का शेयर बीएसई में 601.20 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 500 रुपये पर खुला। यहां भी यह निर्गम मूल्य से 73.61 प्रतिशत के प्रीमियम पर बोला गया।

कंपनी का इसके साथ ही बीएसई में बाजार पूंजीकरण 3,338.27 करोड़ रुपये रहा।

मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी के आईपीओ को उसके तय आकार से 198 गुणा अभिदान प्राप्त हुआ था। आईपीओ का मूल्य दायर 286 से 288 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित