लाइव न्यूज़ :

मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, निर्गम मूल्य से 107 प्रतिशत ऊपर

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर निजी क्षेत्र की कंपनी मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज के शेयरों की बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत रही। शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के पहले दिन ही कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 107 प्रतिशत प्रीमियम पर बंद हुआ।

आईपीओ में कंपनी के शेयर 288 रुपये के भाव पर जारी किये गये जबकि बाजार में सूचीबद्ध होने के पहले दिन इसका बंद भाव बीएसई में 595.55 रुपये प्रति शेयर रहा। सूचीबद्ध होने पर बंबई शेयर बाजार में इसका भाव 73.95 प्रतिशत चढ़कर 501 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 601.20 रुपये तक गया और अंत में कारोबार की समाप्ति पर 106.78 प्रतिशत ऊंचा रहकर 595.55 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में यह 105.72 प्रतिशत ऊंचा रहकर 592.50 रुपये पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,498.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सूचीबद्ध होने के पहले दिन बीएसई में कंपनी के 37.81 लाख शेयरों की खरीद- फरोख्त हुई वहीं एनएसई में पहले दिन 3.70 करोड़ शेयरों का लेनदेन किया गया।

मिसेज बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी के आईपीओ को निवेशकों का जोरदार समर्थन मिला था। कंपनी के आईपीओ उसके तय आकार से 198 गुणा ज्यादा आवेदन प्राप्त हुये। शेयर के लिये मूलय दायरा 286- 288 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत