लाइव न्यूज़ :

मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज के आईपीओ को दूसरे दिन 11.40 गुना अभिदान मिला

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के दूसरे दिन 11.40 गुना अभिदान मिला।

मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज के आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और मंगलवार को निर्गम को आवेदन के लिये खुलने के बाद ही पूर्ण अभिदान मिल गया। मंगलवार में दिन समाप्त होने तक 3.72 गुना अभिदान मिल चुका था।

बर्गर किंग इंडिया के बाद इस महीने यह दूसरा आईपीओ है, जिसे खुलने के कुछ ही घंटे बाद ही पूर्ण अभिदान मिल गया।

मिसेज बेक्टर्स फूड के आईपीओ के तहत 15,09,10,500 शेयर के लिये बोलियां आयी जबकि बिक्री के लिये 1,32,36,211 शेयर रखे गये हैं।

पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 4.67 गुना, गैर-संस्थागत निवशकों की श्रेणी में 8.67 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के मामले में 16.36 गुना अभिदान मिला।

शेयर के लिये कीमत दायरा 286-288 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। सोमवार को कंपनी ने बड़े निवेशकों (एंकर निवेशक) से 162 करोड़ रुपये जुटाये थे।

आईपीओ 16 दिसंबर को बंद होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?