लाइव न्यूज़ :

एमआरएफ का शुद्ध मुनाफा तीसरी तिमाही में लगभग दोगुना बढ़कर 521 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी प्रमुख टायर कंपनी, एमआरएफ ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिसंबर 2020 में समाप्त हुए तीसरी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा करीब दो गुना बढ़कर 520.54 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वर्ष 2019 में अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 241.32 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

एमआरएफ लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि तीसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 4,641.6 करोड़ रुपये हो गयी, जो पहले 4,075.75 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल की बृहस्पतिवार को बैठक हुई जिसने एक या एक से अधिक किश्तों में निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी।

निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर तीन रुपये (30 प्रतिशत) का दूसरा अंतरिम लाभांश दिए जाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत