1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2026 15:14 IST2026-04-01T14:55:33+5:302026-04-01T15:14:46+5:30

Milk Price Hiked: इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, भोपाल, जबलपुर और अन्य स्थानों में खुले दूध के खुदरा दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।

mp milk price Shock April 1, milk becomes expensive in Madhya Pradesh increase 2-4 rupees per liter? | 1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

Milk Price Hiked

HighlightsMilk Price Hiked: विक्रेताओं ने बुधवार से दूध के खुदरा दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। Milk Price Hiked: उज्जैन, बड़वाह, जबलपुर और अन्य शहरों में भी कीमतों में बढ़ोतरी की। बढ़ोतरी 2 से 4 रुपये तक है।Milk Price Hiked: सीईओ बलबीर शर्मा के अनुसार, कीमतें फिलहाल अपरिवर्तित रहेंगी।

इंदौरइंदौर में महंगाई का असर अब आम रसोई तक पहुंचने लगा है। 1 अप्रैल से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। गर्मियों के मौसम में पशु आहार की बढ़ती कीमतों के कारण मध्यप्रदेश के कई स्थानों में विक्रेताओं ने बुधवार से दूध के खुदरा दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। विक्रेताओं के एक संगठन के शीर्ष पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश दूध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, भोपाल, जबलपुर और अन्य स्थानों में खुले दूध के खुदरा दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है।

सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। इंदौर में दूध की कीमत 2-4रुपये प्रति लीटर बढ़ गई। मध्य प्रदेश दुग्ध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला के अनुसार, भोपाल, ग्वालियर, देवास, उज्जैन, बड़वाह, जबलपुर और अन्य शहरों में भी कीमतों में बढ़ोतरी की। यहां यह बढ़ोतरी 2 से 4 रुपये तक है।

संघ का कहना है कि अगर पशु आहार जैसे रुई की खली, चारा और भूसे की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो भविष्य में कीमतों पर पुनर्विचार किया जा सकता है। ये दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी निजी दूध विक्रेताओं द्वारा कीमतें बढ़ाई जाने के बावजूद, सांची ने अभी तक दूध की कीमतों में वृद्धि का कोई निर्णय नहीं लिया है। सीईओ बलबीर शर्मा के अनुसार, कीमतें फिलहाल अपरिवर्तित रहेंगी।

Web Title: mp milk price Shock April 1, milk becomes expensive in Madhya Pradesh increase 2-4 rupees per liter?

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे