लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार ने भोपाल, इंदौर के हवाई अड्डों पर एटीएफ पर कर घटाकर चार प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 14:58 IST

Open in App

भोपाल, 17 नवंबर मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए भोपाल और इंदौर हवाई अड्डों पर विमान ईंधन एयरक्राफ्ट टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को घटाकर चार प्रतिशत करने का फैसला किया है। इस फैसले से हवाई किराए में कमी आने की उम्मीद है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि वर्तमान में भोपाल और इंदौर हवाई अड्डों पर एटीएफ पर वैट 25 प्रतिशत था। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने इसे कम करने का निर्णय लिया और अब यह चार प्रतिशत हो जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो हवाई अड्डों, जहां एटीएफ पर 4 प्रतिशत वैट है, की तरह भोपाल और इंदौर हवाई अड्डों पर भी इसे 25 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ाने के अलावा पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

अधिकारी ने कहा कि इस कदम से विमानन कंपनियां विमान किराया कम करने, प्रदेश से और उड़ानें शुरु करने और हवाई यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए प्रेरित होंगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले मांग की थी कि मध्य प्रदेश में एटीएफ पर वैट को एक समान चार प्रतिशत की दर पर किया जाए ताकि उनके गृह राज्य में और उड़ानें संचालित हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?