लाइव न्यूज़ :

मोतीलाल ओसवाल की रियल्टी परियोजनाओं में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर मोतीलाल ओसवाल समूह की रियल एस्टेट कंपनी मोतीलाल ओसवाल रियल एस्टेट (एमओआरई) ने अगले साल मार्च तक जमीन-जायदाद से जुड़ी परियोजनाओं में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

एमओआरई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद पिछले 18 महीने के दौरान कई परियोजनाओं में कुल 1,200 करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

कंपनी के अनुसार, "ये निवेश चेन्नई में कासाग्रैंड ग्रुप और रेडियंस रियल्टी, मुंबई में अश्विन शेठ ग्रुप और मैराथन ग्रुप, पूर्वांकरा ग्रुप, श्रीराम प्रॉपर्टीज, पैसिफिक ग्रुप और बैंगलोर में कासाग्रैंड ग्रुप और हैदराबाद में फीनिक्स ग्रुप के साथ किया गया है।"

कंपनी नयी परियोजनाओं के तहत इन शहरों में किफायती/मध्यम आय वाले आवासीय खंड में प्लॉट, विला और अपार्टमेंट का निर्माण करेगी। इसमें कुछ व्यावसायिक परियोजनाओं में भी निवेश शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम