लाइव न्यूज़ :

मदर डेयरी दिल्ली में वित्त वर्ष 2022-23 तक 700 उपभोक्ता विक्रय केंद्र खोलेगी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दूध एवं दूध के बने उत्पादों के कारोबार से जुड़ी कंपनी मदर डेयरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वित्त वर्ष 2022-23 तक 700 उपभोक्ता विक्रय केंद्र खोलेगी। यह विक्रय केंद्र मुख्य रूप से ‘कियोस्क’ और ‘फ्रेंचाइजी’ दुकान के रूप में होगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण अनुषंगी मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लि. ने कहा, ‘‘कंपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने ग्राहक विक्रय केंद्र को मजबूत करेगी। इसके तहत 2022-23 तक 700 उपभोक्ता विक्रय केंद्र खोले जाएंगे जो मुख्य रूप से कियोस्क और फ्रेंचाइजी दुकान के रूप में होगा।’’

मदर डेयरी के फिलहाल 1,800 उपभोक्ता विक्रय केंद्र हैं। इसमें उसकी दूध बेचे जाने वाली छोटी दुकानें शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘मदर डेयरी वित्त वर्ष 2022-23 तक अपने विक्रय केंद्रों की संख्या 2,500 के पार पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। इस पहल का मकसद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना तथा ग्राहकों तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद की पहुंच को सुगम बनाना है।’’

कंपनी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 15 कियोस्क खोले।

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कंपनी की विस्तार योजना को लेकर कहा, ‘‘मदर डेयरी उपभोक्ताओं की रोजाना की जरूरतों को पूरा करती है... उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ दूरदराज के किसानों को सीधे बाज़ार के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता के तहत हम अपनी बिक्री के नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं।’’

कंपनी ‘मदर डेयरी’ ब्रांड के तहत दूध, आइसक्रीम, पनीर एवं घी जैसे दूध के बने उत्पादों आदि का विनिर्माण, विपणन और बिक्री करती है। साथ ही वह ‘धारा’ ब्रांड के तहत खाद्य तेल भी बेचती है। इसके अलावा ‘सफल’ ब्रांड के तहत वह ताजे फल एवं सब्जियों, फ्रोजन सब्जियों एवं दाल आदि की बिक्री करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?