लाइव न्यूज़ :

Mother Dairy: मदर डेयरी ने दिया झटका, फुल क्रीम दाम एक रुपये और टोकन वाले दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2022 16:20 IST

Mother Dairy: टोकन वाले दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि। नई दरें सोमवार से लागू होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देटोकन वाले दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि।दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध का दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है। मदर डेयरी ने फिर से झटका दिया है।

नई दिल्लीः दुग्ध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने फिर से झटका दिया है। दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध का दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाया है। टोकन वाले दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि। नई दरें सोमवार से लागू होंगी। 16 अक्टूबर को ही दाम बढ़ाए थे।

एक बार फिर से मीडिल क्लास को झटका दिया गया है। कंपनी ने बताया कि मूल्य वृद्धि लागत बढ़ने की वजह से की गई है। फुल क्रीम दूध के दाम 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रुपये कर दिए गए हैं। दामों में वृद्धि दिल्ली-एनसीआर बाजारों में की गई है।

दिल्ली-एनसीआर के बाजार में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी है और पॉली पैक एवं वेंडिंग मशीन के जरिये वह यहां प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करती है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कच्चे दूध के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लागत में कई गुना बढ़ोतरी होने की वजह से वृद्धि हुई है।’’

कंपनी ने कहा कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बरसात कम होने और चारे के दाम बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं इसलिए दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। मदर डेयरी ने इस साल दूध के दाम चौथी बार बढ़ाए हैं। मार्च में दिल्ली-एनसीआर में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इसके बाद अगस्त में भी इसी क्षेत्र में दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।

टॅग्स :मदर डेयरीदिल्लीउत्तर प्रदेशNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित