लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था के ज्यादातर क्षेत्र महामारी से पहले के स्तर के करीब: एनसीएईआर

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर प्रतिष्ठित आर्थिक शोध संस्थान एनसीएईआर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में तीव्र पुनरूद्धार के संकेत हैं। ज्यादातर क्षेत्र महामारी से पहले के स्तर पर पहुंचने वाले हैं और उससे आगे निकलने को तैयार हैं।

नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) ने अर्थव्यवस्था की अपनी मासिक समीक्षा में कहा, ‘‘अनुमान से बेहतर राजकोषीय नतीजों, ज्यादातर उच्च-आवृत्ति संकेतकों (जीएसटी संग्रह, बिजली खपत, माल ढुलाई आदि) में उछाल और एयर इंडिया के निजीकरण समेत नीतिगत सुधारों से आर्थिक खबरें अनुकूल हैं।’’

समीक्षा में कहा गया कि टीकाकरण में तेजी और कोविड-19 ​​​​संक्रमण में गिरावट के साथ आर्थिक गतिविधियां लगातार सामान्य हो रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘इस साल अर्थव्यवस्था के 9.5 प्रतिशत (आरबीआई) की दर से बढ़ने की उम्मीद के साथ अधिकतर क्षेत्र महामारी से पहले के स्तर तक पहुंचने और फिर उन स्तरों से आगे निकलने की राह पर हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी से अप्रभावित रहने वाला कृषि क्षेत्र अपने दीर्घकालिक औसत दर से बढ़ रहा है, जबकि विनिर्माण क्षेत्र नुकसान की भरपाई के लिए तैयार लग रहा है।

एनसीएईआर ने कहा कि महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले सेवा क्षेत्र में सुधार की रफ्तार सबसे धीमी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?