लाइव न्यूज़ :

नए वायरस स्ट्रेन वाले देशों के साथ उड़ानों निलंबित रखना चाहते हैं ज्यादातर लोग: सर्वे

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी भारत ने कुछ अंकुशों के साथ ब्रिटेन के लिए शुक्रवार से उड़ाने फिर शुरू कर दी हैं। वहीं ज्यादातर लोग नए कारोना वायरस के संक्रमण वाले देशों से उड़ानों को निलंबित रखे जाने के पक्ष में हैं। ब्रिटेन में कोविड-19 वायरस की नयी किस्म के बाद भारत ने करीब एक पखवाड़े तक वहां के लिए उड़ानों को स्थगित कर दिया था।

ऑनलाइन मंच लोकल सर्किल्स के शुक्रवार को जारी एक सर्वे में कहा गया है कि ज्यादातर लोग नए वायरस स्ट्रेन वाले देशों से उड़ानों पर प्रतिबंध चाहते हैं। यह सर्वे देश के 207 जिलों में 8,000 नागरिकों के बीच किया गया।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बृहस्पतिवार को केंद्र से भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों को 31 जनवरी तक निलंबित रखने को कहा है।

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन बी.1.1.7 मिलने के बाद भारत ने भी आयरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और बेल्जियम की तर्ज पर ब्रिटेन के लिए जाने- आने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था।

भारत में अब तक ब्रिटेन से लौटे 82 लोग नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं।

लोकलसर्किल्स ने कहा कि यह सर्वे 22 दिसंबर को भारत द्वारा ब्रिटेन के लिए उड़ानें स्थगित करने की घोषणा से दो दिन पहले किया गया। सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत लोगों ने ब्रिटेन और अन्य देशों से बबल उड़ानों को भी स्थगित करने का सुझाव दिया।

सरकार ने आठ जनवरी से बबल अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू करने की घोषणा की है। लोकलसर्किल्स ने लोगों की नब्ज टटोलने के लिए एक और सर्वे किया है जिसके जरिये यह जानने का प्रयास किया गया है कि इन 15 दिन में उनकी राय में बदलाव तो नहीं हुआ है।

इस सर्वे के अनुसार 64 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जिन भी देशों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है, उनके लिए बबल उड़ानों को भी रद्द किया जाए। वहीं 32 प्रतिशत लोगों का कहना था कि इन देशों के लिए उड़ानों को मौजूदा स्तर अथवा घटी संख्या में परिचालन किया जाए।

इन 15 दिन में दुनिया के करीब 40 देशों में बी.1.1.7 के मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?