लाइव न्यूज़ :

ज्यादतर भारतीय कंपनियां 2022 में अपने साइबर सुरक्षा बजट में वृद्धि करेंगी : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर साइबर खतरे को देखते हुए देश की लगभग 80 प्रतिशत कंपनियां वर्ष 2022 में अपने साइबर सुरक्षा बजट में वृद्धि कर सकती हैं। वैश्विक सलाहाकार कंपनी पीडब्ल्यूसी ने अपने एक सर्वेक्षण में यह बात कही।

पीडब्ल्यूसी के 'डिजिटल ट्रस्ट इनसाइट्स-2022' सर्वे के अनुसार, जोखिम का खतरा लगातार बढ़ रहा है और कंपनियां अपने जोखिमों का प्रबंधन करने के लिए साइबर सुरक्षा में पहले से कहीं अधिक निवेश कर रही हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, कई कंपनियों ने अपने साइबर जोखिमों का प्रबंधन करने के लिए कई साइबर सुरक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकियों में निवेश किया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘‘सर्वेक्षण में 82 प्रतिशत कंपनियों ने 2022 में अपने साइबर सुरक्षा बजट में वृद्धि की संभावना जताई है। इसके अलावा देश में 41 प्रतिशत कंपनियां 2022 में अपने साइबर बजट में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद कर रही हैं।’’

इस सर्वेक्षण में वैश्विक स्तर 3,602 व्यवसाय, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों के सुरक्षा कार्यकारियों की राय ली गई। इनमें मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), कॉरपोरेट निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आदि शामिल हैं।

सर्वेक्षण के भारतीय संस्करण में 109 कार्यकारियों की राय ली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम