लाइव न्यूज़ :

2022 तक गतिविधियों के महामारी से पहले के स्तर पर नहीं लौटेंगी अधिकांश अर्थव्यवस्थाएं: मूडीज

By भाषा | Updated: March 11, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण साख में आ रही गिरावट अल्पकालिक होगी, लेकिन गतिविधियों के मामले में अधिकांश अर्थव्यवस्थाएं 2022 तक महामारी से पहले के स्तर पर नहीं पहुंचेंगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले साल 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी घोषित किया था। इसके बाद से पूरे साल के दौरान महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में व्यवधान डाला है। इसके साथ ही ऋण में गिरावट और भुगतान में चूक में तेजी आयी है।

मूडीज ने कोरोना वायरस पर एक वैश्विक रिपोर्ट में कहा, ‘‘कोविड​​-19 से उत्पन्न होने वाली ऋण साख चुनौतियां काफी हद तक हैं, लेकिन इसके अल्पकालिक रहने की संभावना है। जोखिम उन क्षेत्रों के लिये अधिक है, जिनकी सामान्य गतिविधियों पर भी पाबंदियां लगी हुई हैं।’’

मूडीज ने कहा कि 2022 तक अधिकांश अर्थव्यवस्थाएं महामारी से पहले की गतिविधि के स्तर पर वापस नहीं आ पायेंगी। मूडीज ने कहा कि वह धीमी वैश्विक वापसी और व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण के आसपास अनिश्चितता सामान्य से बहुत अधिक रहने की उम्मीद करता है।

उसने कहा कि महामारी के नरम होने के बाद नीतिगत कदमों से आर्थिक गतिविधियों और वित्तीय बाजारों का समर्थन जारी रहेगा। मूडीज ने कहा कि नीति निर्माता लंबे समय तक और कुछ मामलों में कई वर्षों तक आर्थिक गतिविधियों का समर्थन करते रहेंगे। मूडीज को उम्मीद है कि इस वर्ष महामारी की व्यापकता और संक्रमण की संख्या धीरे-धीरे कम होगी, क्योंकि टीकाकरण में वृद्धि हो रही है। यह सरकारों को धीरे-धीरे लॉकडाउन संबंधी उपायों को कम करने की सुविधा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?