लाइव न्यूज़ :

भारत में अधिकांश संपन्न व्यक्तियों ने महामारी के बाद नए लक्ष्य निर्धारित किए हैं: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर स्टैंडर्ड चार्टर्ड के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत में अधिकांश संपन्न व्यक्तियों ने महामारी के बाद अपने जीवन के लक्ष्यों को फिर से निर्धारित किया है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण आत्मविश्वास की कमी उन्हें अपने नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने से रोक रही है।

‘वेल्थ एक्सपेक्टेंसी रिपोर्ट-2021’ के अनुसार, भारत में 94 प्रतिशत लोगों ने अपने जीवन लक्ष्यों को महामारी के बाद फिर से निर्धारित किया है और 48 प्रतिशत ने कहा कि कोविड-19 की वजह से उनका अपने वित्त को लेकर भरोसा कम हुआ है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड की ओर से, पोर्टलैंड कम्युनिकेशंस ने 30 जून से 26 जुलाई, 2021 के बीच 12 बाजारों में 15,649 उभरते, संपन्न और उच्च संपदा (एचएनडब्ल्यू) वाले लोगों का 20 मिनट का ऑनलाइन सर्वेक्षण किया।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, भारत के प्रबंध निदेशक और संपदा प्रमुख सम्राट खोसला ने कहा, ‘‘रिपोर्ट से पता इनमें से करीब आधे लोगों का पिछले वर्ष इससे संबंधित कुछ कार्य करने के बावजूद अपने वित्त के प्रति भरोसा कम हुआ है। पेशेवर मदद से उपभोक्ताओं को इस भरोसे की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, महामारी ने भारत में संपन्न लोगों को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित करते समय अधिक भविष्य-केंद्रित बनने के लिए प्रेरित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?