लाइव न्यूज़ :

मोरपेन लैब्स का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 37 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दवा निर्माता कंपनी मोरपेन लेबोरेटरीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 37.55 प्रतिशत बढ़कर 37 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 27.16 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 398.16 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 340.12 करोड़ रुपये थी।

मोरपेन लेबोरेटरीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुशील सूरी ने कहा, "वैश्विक स्तर पर सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) की बड़े पैमाने पर बढ़ी मांग और चीन से इसकी आपूर्ति में लगातार व्यवधान के बाद हमने अपनी विस्तार योजना को तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है।"

उन्होंने कहा, "कंपनी ने अगले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित प्लांट और अन्य क्षेत्र से एपीआई उत्पादन क्षमता को 310 किलोलीटर से बढ़ाकर 1000 किलोलीटर तक तिगुना करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल