लाइव न्यूज़ :

मोरपेन लैब्स ने स्पुतनिक वी वैक्सीन के परीक्षण बैच का उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई मोरपेन लेबोरेटरीज और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि मोरोपेन के हिमाचल प्रदेश स्थित संयंत्र में कोविड-19 की वैक्सीन स्पुतनिक वी के परीक्षण बैच का उत्पादन शुरू हो गया है।

बयान में कहा गया कि गुणवत्ता नियंत्रण के लिए पहले बैच को रूस के गमलेया शोध केंद्र में भेजा जाएगा। आरडीआईएफ और मोरपेन लेबोरेटरीज ने जून 2021 में इस संबंध में समझौता किया था।

आरडीआईएफ के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने कहा, ‘‘चूंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के अधिक खतरनाक रूपों का पता लगाया जा रहा है, इसलिए आरडीआईएफ भारत में स्पुतनिक वी के उत्पादन के लिए क्षमता बढ़ा रहा है।’’

आरडीआईएफ वैक्सीन के लिए भारत में अन्य दवा कंपनियों - ग्लैंड फार्मा, हेटेरो बायोफार्मा, पैनासिया बायोटेक, स्टेलिस बायोफार्मा और विरचो बायोटेक के साथ पहले ही समझौता कर चुका है।

बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर भारत में सभी भागीदारों के साथ हर साल स्पुतनिक वी की 85 करोड़ से अधिक खुराक का उत्पादन होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई