लाइव न्यूज़ :

विभ्भिन कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में बीस लाख से अधिक वैक्सीन की आपूर्ति की : टीसीआई

By भाषा | Updated: June 6, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह जून वितरण कंपनी टीसीआई एक्सप्रेस ने कहा कि उसने अपनी कोल्ड चेन प्रबंधन प्रणाली के जरिये देशभर के विभ्भिन कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में बीस लाख डोज से अधिक वैक्सीन की खेप जगह जगह पहुंचायी है।

टीसीआई एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक चंदेर अग्रवाल ने रविवार को कहा, ‘‘कंपनी ने वैक्सीन के साथ ही महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण जैसे वेंटिलेटर, नाक के अंदर लगाई जाने वाली नली, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, कोल्ड चेन बॉक्स, कूलर और रेफ्रिजरेटर भी पहुंचाए है। इन चीजों का कोविड मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

उन्होंने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘पिछले वर्ष टीसीआई ने वैक्सीन के वितरण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ समझौता किया था। हमने 31 मई तक देश के कई टीकाकरण केंद्रों में बीस लाख से अधिक वैक्सीन की आपूर्ति की हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को गोदाम में दो डिग्री से शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में रखना होता है, जहां इन्हें आपूर्ति के लिए रखा जाता हैं।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘वैक्सीन के लदान पर नजर रखने के लिए हमने एक विशेष प्रबंध टीम का गठन किया है। यह टीम समयसीमा के भीतर खेप को गंतव्य तक पहुंचाने का काम सुनिश्चित कराती । कंपनी के मालवाहक वाहनों में जीपीएस प्रणाली भी है, जिससे वाहनों के स्थान और तापमान की जानकारी मिलते रहेगी। हम आपकी आपूर्ति क्षमता बढ़ा सकते हैं क्योंकि हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या