लाइव न्यूज़ :

नये पोर्टल पर दो करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल, पिछले वित्त वर्ष के रिटर्न जल्दी दायर करने की अपील

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक दो करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं और नए आईटी पोर्टल का प्रदर्शन से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हो गयी हैं।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने करदाताओं से वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल 2020-मार्च 2021) के लिए अपना आयकर रिटर्न जल्द से जल्द दाखिल करने की अपील करते हुए कहा कि सभी आईटीआर को ई-फाइलिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, "वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पोर्टल पर दो करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए हैं, जिनमें से आईटीआर 1 और 4 का हिस्सा 86 प्रतिशत है। यह बात उत्साहित करने वाली है कि 1.70 करोड़ से अधिक रिटर्न का ई-सत्यापन हो गया है, जिनमें से 1.49 करोड़ रिटर्न आधार कार्ड आधारित ओटीपी के जरिए किए गए हैं।"

विभाग के लिए आईटीआर की प्रक्रिया शुरू करने और रिफंड जारी करने के मामले में आधार कार्ड संबंधित ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) और अन्य तरीकों के माध्यम से ई-सत्यापन की प्रक्रिया जरूरी है।

सत्यापित आईटीआर 1 और 4 में से 1.06 करोड़ से अधिक आईटीआर प्रसंस्कृत किए जा चुके हैं और आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 36.22 लाख से अधिक रिफंड जारी किए गए हैं। आईटीआर 2 और 3 की प्रोसेसिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

नया पोर्टल इस साल सात जून को शुरू किया गया था और शुरुआती अवधि में, करदाताओं ने पोर्टल के कामकाज में गड़बड़ियों और दिक्कतों की सूचना दी थी।

सीबीडीटी ने कहा, "कई तकनीकी मुद्दों को हल किया गया है और पोर्टल का प्रदर्शन काफी हद तक अब स्थिर हो गया है।"

उसने बताया कि 13 अक्टूबर तक 13.44 करोड़ से अधिक करदाताओं ने ‘लॉग इन’ किये और लगभग 54.70 लाख करदाताओं ने अपने पासवर्ड दोबारा हासिल करने की सुविधा का लाभ उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?