लाइव न्यूज़ :

आईटी उद्योग में 90 प्रतिशत से अधिक लोग घर से काम कर रहे हैं: प्रेमजी

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 फरवरी आईटी उद्योग की दिग्गज हस्ती अजीम प्रेमजी ने रविवार को कहा कि देश के प्रौद्योगिकी उद्योग में 90 प्रतिशत से अधिक लोग अभी भी घर से काम कर रहे हैं और उन्होंने कामकाज के इस मिलेजुले मॉडल की सराहना की।

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के पहले कुछ हफ्तों में प्रौद्योगिकी उद्योग के 90 प्रतिशत लोग घर से काम करने लगे थे और आज भी 90 प्रतिशत से अधिक लोग घर से काम कर रहे हैं।’’

प्रेमजी ने बैंगलोर चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार और आईटी उद्योग ने स्थायी रूप से एक मिश्रित मॉडल के फायदों को स्वीकार किया है, जहां लोग महामारी के बाद भी कार्यालय और घर, दोनों जगह से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मिलेजुले मॉडल के व्यापक तुलनात्मक लाभ होंगे और यह समावेशी विकास, देश के सभी हिस्सों की बेहतर भागीदारी तथा महिलाओं को घर से काम करने के लिए लचीलापन देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रौद्योगिकी हमारे लिए जीवन रेखा बन रही है।’’

उन्होंने लोगों से कुछ न कुछ परोपकार के कामों में शामिल रहने की अपील की और कहा कि परोपकार हमेशा भारत की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम