लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक 17,000 से अधिक पेटेंट दिए गए : डीपीआईआईटी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत ने चालू वित्त वर्ष में कुल 17,148 पेटेंट दिए है। इस दौरान कुल 37,660 पेटेंट आवेदन दायर किए गए। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डीपीआईआईटी ने बयान में कहा कि ढांचे के उन्नयन, श्रमबल में वृद्धि, सुधार और सूचना-प्रौद्योगिकी सुविधाओं से बौद्धिक संपदा आवेदनों को तेजी से निपटाने में मदद मिली।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से नवंबर के दौरान 1,35,289 ट्रेडमार्क पंजीकरण दिए गए। इस दौरान ट्रेडमार्क पंजीकरण के कुल 2,78,023 आवेदन आए।

इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में 13,861 आवेदनों पर 9,221 कॉपीराइट दिए गए।

विभाग ने कहा कि पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिजाइन और भौगोलिक संकेतक (जीआई) आवेदनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली स्थापित की गई है।

विभाग ने कहा कि स्टार्ट-अप कंपनियों की बौद्धिक संपदा के संरक्षण की योजना को मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यह योजना स्टार्ट-अप के नवोन्मेष को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई है। नवंबर तक स्टार्ट-अप कंपनियों को नौ पेटेंट दिए गए। उन्होंने कुल 1,262 पेटेंट आवेदन किए हैं।

वित्त वर्ष 2019-20 में स्टार्ट-अप कंपनियों को 106 पेटेंट दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?