लाइव न्यूज़ :

अधिक बजटीय आबंटन से परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन में मदद मिलेगी: राजमार्ग सचिव

By भाषा | Updated: February 4, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी अगले वित्त वर्ष में राजमार्ग क्षेत्र के लिये अधिक बजटीय आबंटन से परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। राजमार्ग मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

राजमार्ग क्षेत्र के लिये 2021-22 के बजट में 1.18 लाख करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राजमार्ग क्षेत्र के लिये आबंटन में 30 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। परियोजनाओं को अगले दो-तीन महीनों में मंजूरी मिलने जा रही है और अधिक राशि आबंटित होने से परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय आबंटित राशि निर्धारित समयसीमा में खर्च करेगा।’’

चालू वित्त वर्ष के लिये राजमार्ग क्षेत्र के लिये 91,823 करोड़ रुपये आबंटित किये गये थे। जिसे बाद में संशोधित कर 1.01 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?