लाइव न्यूज़ :

लोन की ईएमआई पर दो साल के लिए बढ़ाई जा सकती है छूट, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

By सुमित राय | Updated: September 1, 2020 13:48 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच लोगों को राहत देने के लिए दी गई मोरेटोरियम को 2 साल तक के लिए बढ़ाई जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने लोन पर  ईएमआई चुकाने के लिए 6 महीने की छूट (मोरेटोरियम) दी थी।अब मोरेटोरियम की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई है।केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि मोरेटोरियम दो साल तक बढ़ाई जा सकती है।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण आम जनता पर आए आर्थिक दबाव को कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने लोन पर  ईएमआई चुकाने के लिए 6 महीने की छूट (मोरेटोरियम) दी थी, जो 31 अगस्त को खत्म हो गई है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि लोन मोरेटोरियम की मियाद को दो साल तक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई टाल दी और अब सुनवाई कल (बुधवार) को होगी।

बता दें कि लोगों के आर्थिक दबाव को कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने मार्च महीने में लोन की ईएमआई चुकाने के लिए तीन महीने की मोरेटोरियम की घोषणा की थी, जिसे बाद में तीन महीने के लिए और बढा दिया गया। हालांकि अब मोरेटोरियम की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई है।

बता दें कि मोरेटेरियम की सुविधा को बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें याचिकाकर्ता ने अपील की है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए आर्थिक हालात में सुधार नहीं हुआ है, जबकि यह और ज्यादा खराब हुआ है। ऐसी स्थिति में मोरेटोरियम की सुविधा को इस साल दिसंबर तक बढ़ाया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मोरेटोरियम पीरियड को दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। आरबीआई और बैंक मिलकर जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मोरेटेरियम सभी सेक्टर के लिए नहीं होगी। हम प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने की प्रक्रिया में हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)सुप्रीम कोर्टभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत